महराजगंज,घुघली जोगिया मठ परिसर में प्रेस वार्ता के माध्यम से महंत बालक दास जी महाराज ने जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि श्री श्री 108 श्री राम चेतन दास जी महाराज की 23वीं पुण्यतिथि पर 12 सितंबर 2025, दिन शुक्रवार को महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर मठ परिसर में धार्मिक माहौल बनाने के लिए रामचरितमानस का अखंड पाठ संपन्न कराया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम में जिले और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
मठाधीश बालक दस जी ने बताया कि कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, सत्संग और प्रवचन का भी आयोजन होगा। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने सभी भक्तजनों और आमजन से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ अर्जित करें।