सर्वधर्म सम्भाव और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं इमरान देशभक्त : पंडित अंकित वत्स

उत्तर प्रदेश महराजगंज

गोवर्धन पूजा पर पत्रकार इमरान देशभक्त का हुआ सम्मान

रुड़की। श्री राधे-राधे कृष्ण सेवा समिति की ओर से गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर पत्रकार एवं समाजसेवी इमरान देशभक्त को सम्मानित किया गया। समिति के प्रमुख पंडित अंकित वत्स ने उन्हें राधे-राधे पटका ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान पंडित अंकित वत्स ने कहा कि इमरान देशभक्त “वसुधैव कुटुंबकम” और “सर्वधर्म सम्भाव” की भावना को समाज में जीवंत रखने का कार्य कर रहे हैं। वे सदैव हर समाज, हर वर्ग और हर धर्म के लोगों के बीच समरसता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो धर्म, जाति और वर्ग से ऊपर उठकर मानवता की सेवा में समर्पित रहते हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद इमरान देशभक्त ने समिति का आभार जताते हुए कहा कि उनका जीवन उद्देश्य सदैव सर्वधर्म सम्मान और राष्ट्रहित की भावना से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा, “हमारा धर्म इस्लाम भी हमें यही सिखाता है कि सभी धर्मों का आदर करें और इंसानियत की सेवा को सर्वोपरि मानें। बचपन से ही मुझे ऐसे संस्कार मिले हैं, जहाँ हर धर्म के प्रति आदर और सद्भाव की शिक्षा दी जाती है।”

कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और युवजन उपस्थित रहे। सभी ने इमरान देशभक्त के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और समाज में उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *