ए.पी.एम. एकेडमी के विद्यार्थियों ने “गोरखपुर गॉट टैलेंट” में महराजगंज का नाम किया रोशन

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महराजगंज। थाना श्यामदेउरवा के ग्राम पिपरा लाला स्थित सीबीएसई से सम्बद्ध ए.पी.एम. एकेडमी के होनहार विद्यार्थियों ने शनिवार को गोरखपुर में जे.सी.आई. गोरखपुर मिडटाउन के तत्वावधान में आयोजित “गोरखपुर गॉट टैलेंट” में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1200 प्रतिभागियों के बीच बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई विधाओं में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किए।

कक्षा 7वीं के अभिषेक सिंह और सूर्यांश गुप्ता की टीम ने रोबोटिक्स (सर्किट बिल्डिंग) जूनियर ग्रुप में प्रथम स्थान हासिल किया।

सीनियर ग्रुप में कक्षा 11वीं की अनामिका गुप्ता और आनंद यादव की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कक्षा 8वीं की छात्रा खुशबू खातून ने चित्रकला (जूनियर) में 450 प्रतिभागियों के बीच चौथा स्थान (सांत्वना पुरस्कार) प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग की छात्राओं अंशिका कुमारी व समूह ने समूह नृत्य में द्वितीय स्थान पाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय के निदेशक श्री रूपेश श्रीवास्तव ने सभी विजेताओं और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे महराजगंज जिले का नाम रोशन किया है। ये उपलब्धियां साबित करती हैं कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

विद्यालय के चेयरमैन एवं गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि ए.पी.एम. एकेडमी के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने प्रशिक्षकों — आकाश गुप्ता (रोबोटिक्स), अन्नपूर्णा मिश्रा व आयुषी त्रिपाठी (नृत्य), सुरेन्द्र प्रजापति (कला) एवं आदर्श कुंवर सिंह (संयोजक) — की सराहना की और पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी।

विद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य एवं शिक्षकगण ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *