महराजगंजः पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

Blog

हिन्द सन्देश टाइम्स

एजेंसी महराजगंज । जिले की ठूठीबारी थाना पुलिस ने रविवार को नागेश्वर रौनियार (36) की हत्या का खुलासा कर दिया। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर

पुलिस ने गिरफ्तार कर किया मामले का खुलासा

पति की हत्या की और हादसा दिखाने के उद्देश्य से शव को सड़क पर फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपित पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने रविवार को बताया कि ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गांव राजाबारी निवासी नागेश्वर रौनियार (36) का शव बीते शनिवार

को पुलिस ने बरामद किया था। पिता राज रौनियार ने बेटे की हत्या का आरोप बहू नेहा रौनियार पर लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पाया कि नेहा मूलरूप से नेपाल की रहने वाली है। उसकी शादी को छह साल

हो गये और उसका एक बेटा भी है। बीते एक साल से उसका प्रेम संबंध गांव के ही जितेंद्र से चल रहा है। इस बात की जानकारी जब नागेश्वर को हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर नेहा बेटे को लेकर शहर में एक किराये के मकान में रहने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *