भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा हरिद्वार जनपद के तीन महानुभावों को नई टीम में दायित्व दिए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

उत्तराखंड रुड़की

रुड़की।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने अपनी टीम की विधिवत घोषणा करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपनी टीम में जगह दी है।हरिद्वार जनपद से जहां उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर हरिद्वार का मान बढ़ाया है,वहीं रुड़की निवासी राकेश गिरी को भी उन्होंने अपनी टीम में शामिल किया है और उत्तराखंड गठन के पश्चात हरिद्वार जनपद को पहली बार किसी को अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।रुड़की नगर के समीपवर्ती ग्राम लाठरदेवा निवासी अनीस गौड को अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।स्वामी यतेश्वरानंद व  राकेश गिरी जहां लंबे समय से भाजपा में सक्रिय राजनीति में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं,वहीं अनीस गौड भी अनेक वर्षों से भाजपा की सेवा कर रहे हैं।पूर्व में वह प्रदेश उपाध्यक्ष तथा प्रदेश महामंत्री के पद पर रहते हुए भाजपा से अल्पसंख्यक वर्ग को खासकर मुसलमानों को जोड़ने के लिए दिन-रात मेहनत करते रहे हैं,जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें इस पद पर नवाजा गया है।प्रदेश अध्यक्ष बनने से जहां उनके गाडा बिरादरी के लोगों में खुशी का माहौल है,वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं तथा मुस्लिम समाज में भी हर्ष की लहर है।जनपद हरिद्वार में मुस्लिम समाज में झोजा बिरादरी के बाद सबसे बड़ी संख्या गाडा बिरादरी की है,गाड़ा बिरादरी शुरू से ही भाजपा की समर्थक कही जाती है।प्रदेश अध्यक्ष की नई टीम में इन वरिष्ठ नेताओं को स्थान मिलने से यहां जनपद में भाजपा को मजबूती मिलेगी,तो वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में भी ् महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एक बार फिर इन्हीं के कंधों पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *