एम एम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया इंजीनियर्स डे

उत्तर प्रदेश गोरखपुर महराजगंज

विश्वेश्वरैया के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लें युवा : ईo अनिल किशोर पाण्डेय

गोरखपुर:- 15 सितंबर को एम एम पब्लिक स्कूल, मोहनापुर पिपरहवा टोला, पादरी बाजार (गोरखपुर) में भारत के महान अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर इंजीनियर्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर ईo अनिल किशोर पाण्डेय ने सर विश्वेश्वरैया के जीवन संघर्ष, उनके उत्कृष्ट अभियंता के रूप में योगदान और भारत निर्माण में उनकी अहम भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त करनी चाहिए।

अनिल किशोर पाण्डेय ने बताया कि सर एम. विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले में हुआ था। उन्होंने कृष्णराज सागर बांध, बाढ़ नियंत्रण योजनाओं तथा स्वचालित स्लुइस गेट्स के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत सरकार ने वर्ष 1955 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। भारत में इंजीनियर्स डे मनाने की परंपरा 1968 से शुरू हुई थी

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और विज्ञान के विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के उत्साह और प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *