रुड़की में मुख्यमंत्री ने किया आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ, मरीजों से जाना हालचाल

उत्तराखंड रुड़की


रुड़की:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दीपक सावित्री ग्लोबल हॉस्पिटल एंड हार्ट केयर, रुड़की में डायलिसिस सेंटर पर आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीकृष्णायन देशी गोरक्षा एवं गोलोक धाम सेवा समिति की सौजन्य से संचालित 50 बेड वाले मल्टी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में योजना की शुरुआत से क्षेत्रवासियों को अब सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा ईश्वर से सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, रुड़की मेयर अनीता देवी अग्रवाल, सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह, हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. महेंद्र कुमार, निदेशक मनोज शर्मा, नीरज, मृदुला वर्मा, स्वामी आत्मानंद जी महाराज, स्वामी आलोकानंद जी महाराज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क इलाज की सुविधा देना है, जिससे कोई भी व्यक्ति आर्थिक कारणों से उपचार से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *