मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रुड़की में भाजपा जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन, बोले – हर कार्यालय कार्यकर्ताओं की निष्ठा और संगठन की शक्ति का प्रतीक
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी, जिला रुड़की के नवनिर्मित कार्यालय का भव्य उद्घाटन उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। वैदिक हवन और पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने देवी मां की आराधना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यालय कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और संगठन की शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में संगठन को सशक्त कर रही है, और आधुनिक सुविधाओं से युक्त कार्यालयों का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जनता के हित में कार्य करने के लिए समर्पित है। उन्होंने संगठन की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी से मिशन मोड में कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि, प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार, पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना, मेयर अनीता देवी अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राकेश गिरी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा आने वाले सभी चुनावों में प्रचंड विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि यह नया कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा और संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएगा।
कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, देशराज कर्नवाल, श्यामवीर सैनी, विधानसभा प्रत्याशी कुंवरानी देवयानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह एवं सागर गोयल ने किया।
