हिजाब विवाद के बीच बढ़ाई गई नीतीश कुमार की सुरक्षा ब्यवस्था हिन्द सन्देश टाइम्स

कुशीनगर

हिजाब विवाद के बीच बढ़ाई गई नीतीश कुमार की सुरक्षा

हिन्द सन्देश टाइम्स

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। हिजाब विवाद के बाद मिले खुफिया इनपुट को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया

सोशल मीडिया पर मिली थी धमकी

गया है। सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि कुछ असामाजिक और आपराधिक तत्व नीतीश कुमार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा डीजीपी बिहार और एडीजी स्तर पर की गई है। इस समीक्षा के बाद स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप के सुरक्षा घेरे को पहले से ज्यादा सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीब व हाई प्रोफाइल और चुनिद लोग ही उनके

असामाजिक तत्वों में देखी गई नाराजगी

खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, हिजाब विवाद के बाद कुछ कट्टर और असामाजिक तत्वों में नाराजगी देखी गई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री को निशाना बनाने की कोशिश की जा सकती है। इसी को देखते हुए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी तेज कर दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

पास जा सकेंगे। उनके कार्यक्रमों, आवास और मूवमेंट के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल को और मजबूत किया

गया है। खबर है कि सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए

हैं। खासतौर पर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और निगरानी बढ़ाई गई है। सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया के जरिए धमकियां मिलने की भी जानकारी सामने आई है। इन्हीं इनपुट्स को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने खतरे की आशंका जताई है और उसी के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था को अपग्रेड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *