महराजगंज घुघली क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर में सुमित्रा होम्योपैथी का जनपद में होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय सफलता सामने आई है। सुमित्रा होम्योपैथी क्लीनिक के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. श्याम मोहन श्रीवास्तव ने किडनी में पथरी से पीड़ित एक मरीज का केवल 3 दिनों में होम्योपैथी उपचार द्वारा पथरी को बाहर निकालकर सफल इलाज किया है। इस उपचार के बाद मरीज को न केवल दर्द से राहत मिली, बल्कि किसी भी सर्जरी या एलोपैथिक दवाओं के दुष्प्रभाव से भी बचाव हुआ।

जानकारी के अनुसार मरीज लंबे समय से किडनी की पथरी के कारण तेज दर्द, जलन और पेशाब में कठिनाई की समस्या से जूझ रहा था। जांच में किडनी में पथरी की पुष्टि हुई थी। मरीज ने सुमित्रा होम्योपैथी क्लीनिक में डॉ. श्याम मोहन श्रीवास्तव से संपर्क किया, जहां पूरी जांच और रोग की प्रकृति को समझने के बाद होम्योपैथिक दवाएं दी गईं।
डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार होम्योपैथी में रोगी की शारीरिक व मानसिक स्थिति को ध्यान में रखकर दवा दी जाती है, जिससे शरीर की प्राकृतिक क्षमता सक्रिय होती है और पथरी धीरे-धीरे टूटकर बाहर निकल जाती है। उन्होंने बताया कि इस मामले में नियमित दवा और परहेज से मात्र तीन दिनों में पथरी पेशाब के रास्ते बाहर निकल गई।
इलाज के बाद मरीज ने बताया कि अब वह पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहा है और उसे किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। उसने डॉ. श्याम मोहन श्रीवास्तव और सुमित्रा होम्योपैथी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होम्योपैथी उपचार सुरक्षित, किफायती और प्रभावी है।
क्षेत्र के लोगों में इस सफल उपचार को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह के परिणाम होम्योपैथी के प्रति विश्वास को और मजबूत करते हैं। सुमित्रा होम्योपैथी क्लीनिक लगातार विभिन्न जटिल रोगों के सफल उपचार के लिए जाना जा रहा है।
डॉ. श्याम मोहन श्रीवास्तव ने आमजन से अपील की कि किडनी की पथरी या अन्य गंभीर रोगों के लक्षण दिखने पर समय रहते चिकित्सक से संपर्क करें और बिना परामर्श के दवाइयों का सेवन न करें।