सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान प्रदर्शनी व मेधा सम्मान के साथ वीपीएम एकेडमी धरमपुर का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महराजगंज। वीपीएम एकेडमी, धरमपुर का वार्षिकोत्सव मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान प्रदर्शनी एवं मेधा सम्मान समारोह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा नेता हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि नेशनल मानवाधिकारी चेतना संगठन के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय नाथ द्विवेदी तथा जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं आयुषी, ज्योति और सुनंदा ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से की। इसके बाद “शुभ दिन आयो रे” गीत पर आरुषि और श्रेया ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। “बेटी हमारी अनमोल” विषय पर अस्मिता के भाषण को खूब सराहना मिली, जबकि झांसी की रानी पर छात्राओं के अभिनय ने दर्शकों से जोरदार तालियां बटोरीं।

मुख्य अतिथि हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चे ही देश का भविष्य हैं, इन्हीं से राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव पड़ती है। विशिष्ट अतिथि दिग्विजय नाथ द्विवेदी ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करती है। विज्ञान मनुष्य के मस्तिष्क को क्रियाशील बनाकर ज्ञान के सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विद्यालय के प्रबंधक शैलेष कुमार मिश्र ने आगंतुक अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हरिशचंद्र चौहान ने किया।

इस दौरान संरक्षक लल्लन मिश्र, अध्यक्ष मन्नन मिश्र, जितेंद्र शुक्ल, सुभाष तिवारी, बृजेश दुबे, मसालुद्दीन खां, सनाउल्लाह शेख, अश्विनी शर्मा, अर्चना शुक्ला, ऊषा वर्मा, रुपाली जायसवाल, संध्या गुप्ता, आंचल, सुनिधि, दुर्गावती सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *