महराजगंज जनपद के बागपार स्थित श्री लक्ष्मी एचपी गैस ग्रामीण वितरक पर उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के बावजूद समय पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जा रही है, जिससे आमजन परेशान हैं।
इसी क्रम में ग्राम एवं पोस्ट चैनपुर दरहता, चौक बाजार महराजगंज निवासी उपभोक्ता (पत्रकार शिवानन्द त्रिपाठी के पिता ) सदानंद त्रिपाठी पुत्र परभंस ने बताया कि उन्होंने गैस की बुकिंग कराई थी, लेकिन उनकी बुकिंग के नाम पर आया सिलेंडर 11 मार्च 2026 को ही डिलीवर दिखा दिया गया, जबकि उन्हें वास्तविक रूप से गैस प्राप्त नहीं हुई।
उपभोक्ता का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शिवानन्द त्रिपाठी के साथ अन्य उपभोक्ता साधु शरण, महेश वर्मा, इंग्लिश वर्मा, विमला देवी, अंगिरा वर्मा, पूजा वर्मा, माया वर्मा, उमेश वर्मा, शरमुख वर्मा, राजकिशोर वर्मा, शिवकुमार वर्मा, रवि वर्मा, मनोज वर्मा, शैलेश वर्मा, विमला विश्वकर्मा, विमला यादव आदि ने भी इसी तरह की समस्याओं की शिकायत की है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने की मांग की है।