महराजगंज: आगामी ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना श्यामदेउरवा क्षेत्रांतर्गत परतावल में सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस बल एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नमाज के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसके अतिरिक्त, अधिकारियों ने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। आमजन से भी अपील की गई कि वे आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें, जिससे क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रहे।