महाराजगंज सीएम योगी के गृह जनपद से सटे जिला महाराजगंज में भारत सरकार के महत्वा कांछी योजना मनरेगा हाजिरी में जबरजस्त धांधली का मामला प्रकाश में आया है मनरेगा योजना में श्रमिकों की गलत हाजिरी लगाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है मामला विकास खंड घुघली के ग्राम सभा रामपुर बलडीहा का है
मजदूरों से कार्य को 4दिन कराने के बाद क्यों कराया गया बंद
जिसमें बिकास कार्य के लिए डोम्ही पोखरी का जीर्णोद्धार कार्य शुरू कराने के लिए 27मई से 11जून तक मस्टरोल जारी हुआ है जिस पर रोजगार सेवक ने मनरेगा मजदूरों के द्वारा चार दिन 27,28,29, 30मई को जीर्णोद्धार का कार्य कराया गया
मनरेगा में फर्जी हाजिरी पोर्टल पर शाम छः बजे के बाद किया गया अपलोड जो कि दोनों समय पोर्टल पर करना रहता है अपलोड
जिसमें यन एम एम एस पोर्टल पर 132मजदूरों की फर्जी तरीके से हाजिरी शाम छः बजे के बाद अपलोड किया गया जो कि प्रधान मंत्री ग्रामीण गारंटी रोजगार योजना के तहत मजदूरों का हाजिरी दोनों समय एन एम एम एस पोर्टल पर अपलोड करना होता है लेकिन फर्जी हाजिरी लगाने के वजह से दोनों समय पोर्टल पर अपलोड नहीं करते है तथा मस्टरोल की हाजिरी में एक ही फोटो अलग अलग मस्टरोल पर दिखाई दे रहा है तथा जिसका फोटो है उसका नाम ही नहीं है और जिसका नाम है उस व्यक्ति का फोटो ही नहीं था तो आनंद पब्लिक समाचार पत्र ने इस फर्जी तरीके से हाजिरी का खुलासा किया जिसके बाद सम्बंधित विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल प्रभाव से कार्य को ही बंद करा दिया गया
कब तक होगा बिकास कार्य
आखिर क्यों क्या कारण है कि अगर मनरेगा से एन एम एम एस पोर्टल पर फर्जी हाजिरी नहीं अपलोड होगा तो बिकास कार्य को ही बंद करा दिया जाएगा इसका मतलब यह है कि संबंधित अधिकारी भी इसमें संलिप्त है इस वजह से अधिकारी भी मौके से ध्यान न देकर चुप्पी साध लिए हैं अब यह देखना है कि इस खबर को लगभग 4दिन से प्रकाशित किया जा रहा है इसपे संबंधित उच्च अधिकारी संज्ञान लेते हैं या वह भी चुप्पी साध लेते हैं
अब देखना है कि जांच कराकर कार्यवाही होती है या नहीं
जिस संबंध में खंड विकास अधिकारी घुघली से बात किया गया तो उनका कहना है कि अगर फर्जी हाजिरी लगी है तो उसका जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी