परतावल (महराजगंज), 14 जून 2026। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 10, शिवनगर (ग्राम छातीराम) निवासी चंद्रेश सिंह पुत्र धनंजय सिंह के फ्लाइंग ऑफिसर (वायु सेवा) के रूप में लगभग डेढ़ वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण कर घर वापसी पर नगरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
रविवार को परतावल चौक से उनके पैतृक गांव छातीराम तक भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और मिठाइयां बांटी गईं।
इस अवसर पर काशीनाथ सिंह, महेंद्र सिंह, आनंद पांडेय, राजन वर्मा, अवधेश सिंह, किशन चौरसिया, किशन यादव, सतीश चौधरी, पवन यादव, दयाशंकर सिंह, रिंकू सिंह (सभासद), अनिल सिंह, विजय कुमार, मानसिंह सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
नगरवासियों ने चंद्रेश सिंह की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।