क्षेत्रीय विकास को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व सांसद प्रतिनिधि काशीनाथ सिंह, जनता की समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी तक पहुंचाया

उत्तर प्रदेश महराजगंज

परतावल/महराजगंज। पूर्व सांसद प्रतिनिधि (योगी आदित्यनाथ जी महाराज) काशीनाथ सिंह क्षेत्रीय विकास को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनपद महराजगंज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

काशीनाथ सिंह ने बताया कि उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे जनहित के विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है और जनहित से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगे। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाए।

इस दौरान आनन्द पाण्डेय, संजय जायसवाल, सनी निषाद सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
स्थानीय जनता ने काशीनाथ सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *