विधायक फतेहबहादुर सिंह ने दिव्यांगजनों को बाटी ट्राई साइकिल और हियरिंग मशीन

उत्तर प्रदेश गोरखपुर

कैम्पियरगंज/गोरखपुर:-  कैम्पियरगंज पूर्व कैबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कैम्पियरगंज ब्लॉक सभागार में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और हियरिंग मशीन बाटी श्री सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की मंशा है कि दिव्यांगजनो का जीवन आसान और आत्मनिर्भर बने  उन्होंने कहा कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता और सम्मान पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है विधायक ने जोर देकर कहा कि कोई जरूरतमंद व्यक्ति को अकेला न समझें उन्होंने जन सेवा के जरिए हर व्यक्ति के  जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प दोहराया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख  अश्वनी जायसवाल,ईमानदार सरकार के सजग प्रहरी उपजिलाधिकारी आलोक रंजन कैंम्पियरगंज तहसीलदार सुलभ तिवारी एवं चौमुखा चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह, वरिष्ठ समाज सेवी अखिलेशचंद्र जायसवाल,राजेश चौबे सहित प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *