बलरामपुर।माह के चौथे शनिवार पर डीएम पवन अग्रवाल एसपी विकास कुमार द्वारा थाना गैंसडी में जनमानस की शिकायतों / समस्याओं को सुना गया एवं प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।
डीएम ने कहा की भूमि विवाद एवं अन्य लॉ एंड ऑर्डर की दृष्टि से संवेदनशील मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच कर नजरी नक्शा बनाते हुए हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए।
उन्होंने कहा की शिकायतों के निस्तारण में गलत रिपोर्टिंग बर्दाश्त नही की जायेगी।
उन्होंने बिना किसी विधिक अधिकार /क्षेत्राधिकार के अन्य की भूमि पर दावा जताने वाले व्यक्तियों पर विधिक कारवाही किए जाने का निर्देश दिया।
इस दौरान एसडीएम तुलसीपुर व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।