अज्ञात हमलावर ने बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सियरहीभार गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति पर अज्ञात हमलावर द्वारा लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगने से बुजुर्ग आहत न्याय पाने के लिए पहुंचा न्यायलय के शरण में ।

जानकारी के अनुसार, घटना 1 अगस्त 2025 की रात करीब 8 बजे की है। पीड़ित गोपाला से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के अनिरुद्ध पाण्डेय के घर के पास पहुँचे, तभी झाड़ियों से निकलकर एक अज्ञात व्यक्ति ने गालियां देते हुए पीछे से बुजुर्ग के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पीड़ित लहूलूहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

https://youtu.be/cybowZ0ROs8?si=5xlb_9x8PMM6JJq6

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुँचाया। अगले दिन पीड़ित ने घटना की सूचना श्यामदेउरवा थाने में दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने न तो उनकी तहरीर दर्ज की और न ही चिकित्सकीय परीक्षण कराया।

पीड़ित का कहना है कि घटना को हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया। स्थानीय पुलिस की उदासीनता से निराश होकर पीड़ित पहले पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पास न्याय की गुहार लगाने पहुँचे, और जब वहां भी कोई संतोषजनक कदम नहीं उठाया गया तो उन्होंने अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *