जूनियर हाईस्कूल नवापार भवन शिलान्यास के बाद बोलते विधायक फतेह बहादुर सिंह

उत्तर प्रदेश गोरखपुर

कैंम्पियरगंज गोरखपुर कैंम्पियरगंज क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवापार परिसर में नवीन विद्यालय भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को किया। इसके लिए शासन की ओर से 21.73 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि सरकारी विद्यालय,कॉन्वेंट स्कूल से बेहतर हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक योग्य, प्रशिक्षित और मेहनती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने की अपील की।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक ज्ञानेश्वर पांडेय ने विद्यालय की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने और मैदान में मिट्टी भरने की जरुरत बताई। विधायक ने अपनी निधि से चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने और मनरेगा से मिट्टी कार्य कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बीईओ रोहित पांडेय, शिक्षक राजेश सिंह सहित अन्य लोगों ने अपनी बात रखी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अश्वनी जायसवाल, गोपाल सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि,गणेश दत्त त्रिपाठी,गन्ना समिति के अध्यक्ष संगम द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जनार्दन यादव, नीता यादव,दिलीप यादव प्रधान प्रतिनिधि रामचौरा,कृष्णा पाण्डेय प्रधान प्रतिनिधि भैसला,प्रधान अजय सिंह सैथवार,प्रधान प्रतिनिधि रामकलेश चौरसिया,प्रधान प्रतिनिधि छेदीलाल जायसवाल,प्रधान प्रतिनिधि सूर्य लाल मौर्य,प्रधान प्रतिनिधि गिरजेश यादव अलगटपुर,अभिमन्यु सिंह,राजेश चौबे, आदि मौजूद रहे।


संदीप पाठक प्रभारी गोरखपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *