हिन्द सन्देश टाइम्स, कुशीनगर | शिव शम्भू सिंह
कुशीनगर। थाना जटहां बाजार क्षेत्र के ग्राम हिरनहीं बिन टोली में 07 वर्षीय बालक के शव मिलने के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 23 फरवरी 2026 को गांव में बालक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर **केशव कुमार** ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना जटहां बाजार में मु0अ0सं0 20/2026 धारा 103(1), 338(a) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमों का गठन कर शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए।
आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 25 फरवरी 2026 को पुलिस टीमों ने घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपी पिन्टू उर्फ कोयल पुत्र विशुनी निषाद, निवासी हिरनहीं बिन टोली, थाना जटहां बाजार, जनपद कुशीनगर (उम्र लगभग 22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। मामले में धारा 5(j)(iv)/6 एवं 5M/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय से मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसने मृतक बालक को पैसे का लालच देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान पहचान छिपाने के उद्देश्य से आरोपी ने अपने बनियान से बालक का मुंह और नाक दबा दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को खैरा माई स्थान के पास बखार में छिपा दिया ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो सके।
बरामदगी
* मृतक की एक जोड़ी काले रंग की चप्पल
* घटना के समय पहने गए आरोपी के कपड़े व अन्य आपत्तिजनक सामान
* 52 रुपये नकद
गिरफ्तारी टीम
* थानाध्यक्ष आलोक कुमार, थाना जटहां बाजार
* निरीक्षक मनोज पंत, प्रभारी साइबर सेल
* निरीक्षक रवि राय, प्रभारी डायल 112
* निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट टीम
* निरीक्षक अनिल यादव, प्रभारी आईजीआरएस सेल
* उपनिरीक्षक देवब्रत यादव
* उपनिरीक्षक विनोद सिंह
* उपनिरीक्षक विकास कौल
* कांस्टेबल शेरबहादुर सिंह
* कांस्टेबल विश्वजीत राय
* कांस्टेबल अनुराग यादव
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है।