परतावल ब्लॉक परिसर में लगा गंदगी का अंबार, जिमेदार बेपरवाह

महराजगंज उत्तर प्रदेश

परतावल/महराजगंज :- भारत सरकार एव प्रदेश सरकार द्वारा गाँव में स्वच्छता अभियान  तेजी से चलाया जा रहा हैं हर स्तर पर सरकार स्वच्छता का काम करने का प्रयास कर रही है । वहीं ब्लॉक परिसर में घुसने के बाद आपको चारों तरफ झाल झखड़ा ही नजर आएगा । जिम्मेदार ना तो ग्राम सभा में पहुंचते हैं और ना ही ब्लॉक परिसर में जब ब्लॉक परिसर का हाल यह है तो ग्राम पंचायत में क्या होगा आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं।

आपको बता दे की इन दिनों भारत सरकार द्वारा स्वच्छता को लेकर जिम्मेदारों द्वारा रणनीतियां तय की जा रही हैं और परतावल ब्लॉक परिसर में स्वच्छ भारत अभियान फेल हो रहा है तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितना बेहद अभियान चलाया जा रहा है ।

जिम्मेदार फरमा रहे आराम, परिसर हो रहा बेकार

यह मामला परतावल ब्लॉक में बने महिला स्न्नान घर व शौचालय का है जिसके सामने झाल-झखाड़ ही झखाड़ नजर आने लगा है।। इससे कहीं ना कहीं विभिन्न प्रकार के कीड़े तो जन्म लेते ही हैं और ब्लॉक परिसर भी झखाड में तब्दील लगता है।

अब सवाल उठता है कि जब ब्लॉक के जिम्मेदार ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाने का फरमान जारी करते हैं तो आखिर ब्लॉक परिसर क्यों नहीं स्वच्छ हो पा रहा है। ब्लॉक के अधिकारियों का फरमान सिर्फ खादी चलता है क्योंकि जिम्मेदार ना तो ग्राम पंचायत तक पहुंचते हैं और ना ही उसकी धरातल जानना चाहते हैं ।

इसलिए ब्लॉक पर आराम फरमा रहे अधिकारी अपने परिसर पर भी नजर नहीं डाल पा रहे हैं। आवागमन करने वाले फरियादी भी अब ब्लॉक परिसर को देखकर अंदाजा लगाने लगे हैं कि अधिकारी स्वच्छता को लेकर कितने गंभीर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *