पत्नी पर गुस्साए युवक ने परतावल चौक पर काटा अपना गला हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज रेफर

उत्तर प्रदेश महराजगंज

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत परतावल पुलिस चौकी के पास एक युवक ने काटा अपना गला स्थिति गंभीर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक ने अपना गला ब्लेंड से काट लिया और चीखने चिल्लाने लगा पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से परतावल सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लेजाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह नगर पंचायत परतावल वार्ड नं 4 अहिल्यावाई नगर निवासी राणा प्रताप पुत्र रामाश्रय की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहाँ सुनी हुआ जिसके बाद पत्नी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को स्थानीय चौकी पर बुलाया। महिला परतावल पुलिस चौकी पर पहले पहुंच गयी।

जिसके बाद गुस्साए युवक ने महराजगंज-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर अपने ही हाथों से ब्लेंड से अपना गला काट लिया। घायल अवस्था में युवक को परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेजाया गया जहाँ पर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।

इस सम्बन्ध में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहाँ कि घटना की जाँच चल रहा है और इसके सभी पहलओ को समझने के लिए विस्तृत जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *