नगर पंचायत चौमुखा के टीचर कालोनी में अस्थाई रैन बसेरा का ईओ ने किया निरीक्षक दिया आवश्यक निर्देश

उत्तर प्रदेश गोरखपुर


ईओ ने  रैन बसेरा की ब्यवस्था चकाचक रखने को दिया निर्देश।

नगर पंचायत चौमुखा के टीचर कालोनी में है अस्थाई रैन बसेरा बिस्तर रजाई, कम्बल का पर्याप्त व्यवस्था हो
शुक्रवार को नगर पंचायत चौमुखा कैम्पियरगंज के टीचर कालोनी स्थित अस्थाई रैन बसेरा का निरीक्षण कर ईओ आशीष कुमार ने रैन-बसेरा की व्यवस्था का हालचाल जाना।

इस दौरान उन्होंने रैन-बसेरा में लगे बिस्तर रजाई व कम्बल की स्थिति देखी और कर्मियों से सब कुछ ठीक ठाक एवं चका चक व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। ईओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि रैन-बसेरा में निवास करने वाले लोगों को किसी भी तरह से असुविधा न हो यदि कोई शिकायत मिलेगी तो फिर खैर नहीं है।

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के अनुराग मिश्रा, सभा सद रवी त्रिपाठी, अमित जैसवाल, सफाई नायक अंकित श्रीवास्तव सहित कई कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *