नगर पंचायत चौमुखा कैम्पियरगंज मुख्यालय स्थित बस चौराहे से होकर गुजरने वाली सड़क एन एच 328 के किनारे कस्बे में नगर पंचायत द्वारा नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है निर्माण कार्य को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने सड़क मार्ग से सटे मकानों को अतिक्रमण मानते हुए कम-से-कम चार मीटर तत्काल हटाने को नोटिस जारी किया था।
प्रशासन के कड़े रुख अख्तियार करने से कुछ दुकानदारों ने अपने अतिक्रमण को खुद ही हटाने में जुट गए तो वहीं कुछ रसूखदार लोगों के बहकावे में अतिक्रमण को हटाने में आनाकानी कर जुगत में लगे रहे। इधर जब नाली निर्माण कार्य की खुदाई शुरू हुई तो कुछ छुटभैया नेतागिरी शुरू करने लगे जिससे नगर पंचायत प्रशासन ने फिर से टीम लगाकर चार मीटर तक सीमांकन कराया और ठेकेदार द्वारा नाली की खुदाई कार्य किया गया।
इस खुदाई कार्य में कुछ लोगों ने पक्षपात पूर्ण रवैया अख्तियार करने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के ईओ आशीष कुमार से शिकायत दर्ज कराई और नाली निर्माण कार्य में भेद-भाव एवं मानकों अनुरूप कार्य नहीं किए जाने का आरोप लगाया और सोशल मीडिया पर नगर पंचायत प्रशासन को इसके लिए कटघरे में खड़ा करने लगे।
ईओ ने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए ठेकेदार की क्लास लगाई और कहा कि बिना मेरे मौका मुआयना किये निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार मय टीम निर्माण कार्य के मौके पर पहुंच गए और उन्होंने नाली निर्माण कार्य का खुद निरीक्षण किया तो पाया कि सिरे से कुछ दूर तक जाकर नाली खुदाई कुछ तिरछे आड़े कर नाली को मोड़ दिया गया है
उन्होंने ठेकेदार पर नाराजगी जताते इसके लिए शख्ती से नाली को सीधे कर एलाइनमेंट मिला कर निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए और कहा कि निर्माण कार्य कराने में कोई भेद भाव बर्दाश्त नहीं किया जायेगा सबको नियम संगत लिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर नाली निर्माण कार्य में पक्षपाती रवैया या मानकों की अनदेखी की शिकायत मिलेगी तो फिर कारवाई सुनिश्चित की जायेगी। ईओ ने प्रभावित लोगों को नगर पंचायत का सहयोग करने की अपील किया है।
इस दौरान, ईओ के साथ ठेकेदार लाला सिंह नगर पंचायत कर्मी अनुराग मिश्रा, अंकित श्रीवास्तव, सभासद रवि कुमार त्रिपाठी, अमित जैसवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे