मदरसा के 101छात्राओं ने किया एक दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम
दरगाह देवा शरीफ और किछौछा शरीफ का छात्राओं ने किया जियारत
कुशीनगर शिवशम्भू सिंह
कुशीनगर । जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत संचालित छात्रवासीय जहीरुल उलूम निस्वा गर्ल्स मदरसा लूकपुर कुशीनगर में छात्र छात्राओं को दो दिवसीय भ्रमण का आयोजन किया गया जिसमें 101 छात्राओं ने भाग लिया मदरसा से प्रस्थान करते हुए गोरखपुर चिड़ियाघर होते हुए हाजी अली वारिश पिया देवा शरीफ एवं हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर शिमनानी अलैहि रहमां कछौछा शरीफ जिला अंबेडकर नगर का छात्राओं ने जियारत की और दुआ खानी की और सलामी पेश करने के बाद पूरे मुल्क में गंगा जमुनी तहजीब बनी रहे इसके लिए छात्राओं ने मुल्क के लिए अमन और शांति की दुआ मांगी उसके बाद छात्राओं ने अपनी जरुरत का सामान खरीदारी कर छात्रों ने आनंद लिया उसके बाद बाराबकी अयोध्या होते हुए लखनऊ एयरपोर्ट अंतरिक्ष से संबंधित सारी जानकारिया प्राप्त की उसके बाद अपने गांव को प्रस्थान किए संस्था के अध्यक्ष बशीरून नेशा प्रधानाचार्य सलमा खातून हाजरा खातून रबेतुन निशा रुबीना खातून निजामी शाबरा खातून शमशी अख्तरी खातून ममता कुशवाहा काजल भारती नमृता कुशवाहा सहित तमाम शिक्षक छात्र छात्रऐ मौजूद रहे।