कुशीनगर से बड़ी खबर.. कब्र से 10 वर्षीय किशोरी का शव गायब, जाँच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

कुशीनगर :- जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र से अन्तर्गत सभी को चौंकाने वाली एक घटना प्रकाश में आया है। जहाँ पर 19 को दोपहर में क़ब्र में दफनाया गया। सोमवार को क़ब्र का मिट्टी खुदा हुआ था और उसमे से 10 वर्षीय किशोरी का शव गायब था सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे जनपद के आला अधिकारी जांच में जुटी प्रशासन।शव को कब्र से 100 मीटर दूर बंद पड़े मोबाइल टावर की बिल्डिंग से बरामद किया गया. शव के पास बुर्का और साड़ी मिलने से तंत्र-मंत्र की आशंका पैदा हो रही हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहदौली गांव के रहने वाले बिस्मिल्लाह अंसारी मुंबई में काम करते हैं। उनकी 10 वर्षीय बेटी गुलफ्सा खातून को चेचक की बीमारी के कारण गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहाँ ईलाज के दौरान 19 जुलाई की सुबह गुलफ्सा की मौत हो गयी। उसी दिन बिस्मिल्लाह गोरखपुर पहुंचे और शव को गांव लाकर थाने के पास स्थित कब्रिस्तान में दफन दिया।

आपको बता दें कि कब्रिस्तान के पास राइस मिल का निर्माण करा रहे एक व्यक्ति ने देखा कि कब्र के पास मिट्टी उखड़ी हुई है तो उन्होंने इसकी सूचना बिस्मिल्लाह को दिया मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि कब्र खाली थी और शव गायब है तो इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया घटना की सूचना मिलते ही पटहेरवा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. फोरेंसिक जांच में अनुमान लगाया गया कि शव कब्रिस्तान से 200 मीटर के दायरे में हो सकता है।

फोरेंसिक टीम के अनुमान के बाद गांव वालों ने आसपास के खेतों और क्षेत्रों में तलाश शुरू किया तो गांव के युवको ने कब्रिस्तान से 100 मीटर दूर बंद पड़े मोबाइल टावर कैंपस में झाड़ियों के बीच शव को देखा. बताया जा रहा है कि शव नग्न अवस्था में था और पास में एक काला बुर्का और साड़ी पड़ी हुई थीं और शव पर कीड़े चल रहे थे, जिससे वहां मौजूद लोग डर गए.

पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसपी संतोष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया तंत्र-मंत्र से जुड़ा हुआ मामला लग रहा हैं, जबकि CO कसया कुन्दन सिंह ने कहा कि पटहेरवा थाने पर सूचना मिली थी कि 10 वर्षीय किशोरी का शव कब्र से गायब है। जांच के बाद शव बरामद कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है.

नाबालिग मृतका के पिता बिस्मिल्लाह अंसारी ने बताया कि मुझे बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली तो मैं मुंबई से फ्लाइट पकड़कर गोरखपुर पहुंचा. 19 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई तो शव को गांव लाए और कब्रिस्तान में दफना दिया. सोमवार सुबह राइस मिल मालिक ने बताया कि कब्र की मिट्टी उखड़ी है तो हम जब वहाँ पहुंचे तो देखा की शव कब्र से गायब था. इस मामले को मृतका के पिता बिस्मिलाह ने इस सभी बातों को तंत्र-मन्त्र से जुडा हैं इस बात को मानने से इनकार कर दिया वही शव के पास मिले काले बुर्के और साड़ी ने तंत्र-मंत्र की आशंका को बल दिया।

पुलिस इस इस सम्बन्ध में भी जांच कर रही है कि क्या शव को तांत्रिक गतिविधियों के लिए कब्र से निकाला गया. गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोग इसे अंधविश्वास से जोड़ रहे हैं, जबकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच पटहेरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर कर रही है। तमकुहीराज की एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने नायब तहसीलदार कुन्दन वर्मा को मौके पर भेजा है। पटहेरवा के एसओ विनय कुमार मिश्र ने बताया कि वह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *