बजरंग शाखा के माध्यम से प्रत्येक दिन योगाभ्यास  एवं मंगलवार को हनुमान जी की आरती कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश महराजगंज

परतावल महराजगंज:- नगर पंचयात परतावल में स्थित नवीन मण्डी प्रागण में प्रत्येक दिन बजरंग शाखा के माध्यम से योगाभ्यास  एवं मंगलवार को हनुमान जी की आरती कार्यक्रम किया जा रहा हैं।


बजरंग शाखा के माध्यम से नगर पंचायत परतावल में स्थित नवीन मण्डी प्रागण में प्रत्येक दिन प्रातः करीब 6:30 से 7:30 तक योगाभ्यास किया जाता हैं। इसका प्रारम्भ प्रत्येक दिन सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, सिंह दहाड़, कपालभाति आदि योग के माध्यम से किया जाता है

इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के कशीनाथ सिंह, प्रभा, बैजनाथ यादव, जय प्रकाश, आनंद पाण्डेय, राधेश्याम, सतीश जायसवाल, पवन, गंगाधर जायसवाल, माखन, रविन्द्र,  एवं अन्य सभी स्वयंसेवक मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *