श्यामदेउरवा गांव के दुर्गा मंदिर में बुधवार को 18वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विशेष भंडारे का आयोजन किया गया।
बारिश के बावजूद प्रातःकाल से ही धार्मिक कार्यक्रमों की शृंखला शुरू हुई। पंडित अशोक शुक्ला ने मंत्रोच्चार के साथ माता का पूजन प्रारंभ किया। इसके बाद माता का प्रातः स्नान कराया गया। श्रद्धापूर्वक माता का श्रृंगार किया गया और वस्त्र अर्पण किए गए।धार्मिक आयोजन में झंडा पूजन भी किया गया। इसके बाद झंडे को मंदिर पर स्थापित किया गया। भंडारे के लिए क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों को आमंत्रित भी किया गया था।
भंडारे की व्यवस्था में पुजारी सचिदानंद पाण्डेय और रोहित पाण्डेय सहित कई ग्रामीण जुटे हुए हैं। राघवेंद्र पाण्डेय, राजेन्द्र पाण्डेय, रवींद्रनाथ पाण्डेय, कमला तिवारी, मृत्युंजय पाण्डेय, पंकज तिवारी, अशोक शुक्ला, शिवम पाण्डेय और लीलावती देवी समेत अनेक महिलाएं भी व्यवस्थाओं में सहयोग कर रही हैं।