संवाददाता अनुराग जायसवाल
पुरानी रंजिश ने ली कानूनी शक्ल, CCTV फुटेज होने के बावजूद दर्ज हुआ फर्जी मुकदमा
महराजगंज :- उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घुघली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा शीतलापुर की रहने वाली महिला कलिमुननिशा ने घुघली पुलिस पर लगाया आरोप कहाँ हम लोगों पर दबाव में आकर विवेचक ने किया फर्जी मुकदमा दर्ज। फर्जी मुकदमे को लेकर महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
षड़यंत्र का शिकार

आपको बता दें कि घुघली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला कलिमुननिशा का आरोप है कि पुलिस द्वारा पारिवारिक ज़मीन के विवाद को लेकर उनके पट्टीदारों ने षड्यंत्र के तहत एक झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। हैरानी की बात तो यह है कि जिस वक्त की घटना बताई जा रही है, उसी समय वह अपने घर पर थीं जिसका इसका सबूत उनके घर में लगे CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग में साफ देखा जा सकता है।
आरोप फर्जी FIR
घटना 5 अप्रैल 2025 की शाम 6 बजे की बताई गई है। FIR संख्या 128/2025 के तहत कलिमुननिशा, उनके पति मोहम्मद जैश, उनके बेटे अबू बकर और अन्य दो लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और बलवे का आरोप लगाया गया है।
एस पी को पत्र देते हुए कलिमुननिशा ने कहाँ कि उन्होंने जिस समय की घटना दर्शाया गया गया समय सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत थाने में तैनात विवेचक एसआई संतोष कुमार को दिए थे, लेकिन वादी पक्ष के दबाव में आकर उनके किसी भी साक्ष्य को विवेचना में शामिल नहीं किया गया। नतीजतन गलत आरोप पत्र क्षेत्राधिकारी कार्यालय को भेज दिया गया।
अब कलिमुननिशा ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष पुनः विवेचना किसी अन्य अधिकारी से कराई जाए और साक्ष्यों के आधार पर दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।