माइक्रोफाइनेंस कम्पनी के एजेंट द्वारा दबाव के कारण महिला ने किया आत्महत्या

उत्तर प्रदेश महराजगंज

सिसवा बाजार/महराजगंज :- कोठीभार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा बेलभारिया में महिला ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी (समूह) एजेंटों के दबाव में आकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुऐ शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों को सांत्वना देने पहुँचे भाकपा माले के कार्यकर्ता। भाकपा माले के कार्यकर्ता एवं परिजनों ने निचलौल उप जिलाधिकारी से लगाया न्याय की गुहार।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अगिरा देवी पत्नी मुकेश गौड़ द्वारा सिसवा में संचालित आरोहन नामक माइक्रोफाइनेंस कंपनी (समूह) से लोन के तौर पर 45000 रूपये कर्ज लिया था। जिसमें लगभग 14 किस्त उन्होंने जमा कर दिया था विगत 9 जनवरी 2025 को  मुकेश अपने पिता का दवा कराने में व्यस्त रह गए और किस्त को समय से नहीं जमा हो पाया तो संस्था में कार्यरत एजेंट द्वारा अंगिरा को काफी अपमानित किया गया। जिसके बाद एजेंटों के दबाव और अपमान से आजीज आकर अंगिरा देवी ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया,

सूचना मिलने पर भाकपा माले के महराजगंज जिला कमेटी के तरफ से चार सदस्यीय टीम ने मृतक के परिजनों से मिलें । इस दौरान टीम में भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य कामरेड हरीश भाई और भाकपा माले जिला सचिव कामरेड संजय निषाद, मोहन पासवान और गोबरी विश्वकर्मा ने परिजनों से बात चीत कर सांत्वना दिया।सांत्वना के दौरान पता चला कि मुकेश निहायत गरीब परिवार से हैं और अपने परिवार का जीवन यापन हेतु के लिए दूसरे प्रदेश में जाकर पेंटिंग का काम करते रहे है उसी से उनके परिवार का जीविका चलता था इनके पास मात्र तीन डिसमिल खेती है पिता पैरलाइज है उनके घर में छोटे छोटे दो बच्चें है। 

माइक्रोफाइनेंस कंपनी (समूह) वालों पर कोई कार्यवाही नहीं हुआ नही असंवेदनहीन शासन, खबर लिखें जाने तक प्रशासन का कोई भी आदमी परिजनों से मिलने नहीं आया भाकपा माले ने मांग किया कि सरकार सबसे पहले समूह वालों पर कार्यवाही करें उसके बाद परिजनों को पांच लाख का मुआवजा दे। ये फैसला किया कि इस बात को लेकर माले प्रतिनिधि और परिजन उपजिलाधिकारी निचलौल से मिल कर लगाया न्याय की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *