बुधवार को श्यामदेउरवा थाना में दुर्गा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ ठण्ड से बचाव के लिए चौकीदारों में बांटा गया कम्बल

उत्तर प्रदेश महराजगंज

श्यामदेउरवा थाना परिसर में स्थित मन्दिर में बुधवार को दुर्गा प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ क्षेत्र में कार्यरत चौकीदारो के लिए ठण्ड से बचाव के लिए कम्बल वितरण किया गया।

आपको बता दे कि बुधवार को श्यामदेउरवा थाना परिसर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चौकीदारों को किया कंबल वितरित।

उन्होंने कहा कि चौकीदार पुलिस व्यवस्था की प्रथम मजबूत कड़ी होते हैं। निष्ठा और लगन से चौकीदारों को अपने कार्य का निर्वहन करना चाहिये। बुधवार को वह थाना परिसर में 74 चौकीदारों के लिये कम्बल वितरण किये। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले अपराधों की सूचना चौकीदारों के माध्यम से ही थाने तक पहुंचती है।

यदि चौकीदार पूरी निष्ठा लगन से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें तो ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस दौरान श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह समेत तमाम पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *