महिला ने मकान निर्माण में दबंगों की दखिलअंदाजी का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच कराई जाए तो स्पष्ट सच्चाई

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

खड्डा (कुशीनगर):- खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत खड्डा के वार्ड संख्या 12 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास का निर्माण करा रही महिला क्रांति देवी पत्नी मुरारी प्रसाद का आरोप । महिला ने आरोप लगाया है कि आवास निर्माण के दौरान दबंगों द्वारा जबरन दखिलअंदाजी की जा रही है और निर्माण कार्य को बाधित कर उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास निर्माण में बाधा का आरोप, पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

पीड़िता का कहना है कि उनका आवास जिस भूमि पर बन रहा है वह आबादी की भूमि है, इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा जबरन हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रोका जा रहा है और उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला के अनुसार स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बाद भी कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई।

मामले से आहत होकर क्रांति देवी ने 1 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।वही मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम खड्डा कुशीनगर ने पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

अब देखना यह होगा कि जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और पीड़ित महिला को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *