भिटौली / महाराजगंजः भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर गांव में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया जहाँ एक युवती का फंदे से लटकता मिला शव । मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी।
मृतका युवती के पिता उमेश पुत्र बांकेलाल निवासी ग्राम भरपूरवा थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी पुत्री मीरा उम्र 18 वर्ष की शादी सूरज पुत्र कैलाश निवासी ग्राम पिपरा खादर थाना भिटौली जिला महराजगंज से आगामी 6 तारीख को होना सुनिश्चित था।
लेकिन मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि सूरज ने मेरी पुत्री मीरा को 10 दिन पहले बहला फुसलाकर अपने घर लेकर चला आया और उसके बाद सूरज व उसके घर वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे दिनांक 03 फरवरी 2025 को समय लगभग 12:00 बजे, सूरज और उसके पिता कैलाश ने लड़की की गला दबाकर हत्या किया जिसका लिखित तहरीर देकर प्रशासन से न्याय की मांग किया है।
वहीं लड़के पक्ष का कहना है कि हल्का-फुल्का कहा सुनी हुआ था जिसकी वजह से युवती ने फांसी लगा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए भिटौली थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।