परतावल/महराजगंज :– विकास खण्ड परतावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नटवा जंगल में स्थित अक्षयबर सिंह मेमोरियल पी०जी० कालेज महराजगंज में दिनांक 08.03.2025 दिन शनिवार को बी० एड० प्रशिक्षणार्थियों का पांच दिवसीय अनिवार्य स्काउट/गाईड प्रशिक्षण शिविर का समापन बी० एड० प्रशिक्षणार्थियों का पांच दिवसीय अनिवार्य स्काउट/गाईड प्रशिक्षण शिविर का समापन सर्वधर्म प्रार्थना सभा, कैम्पिंग एवं विविध कार्यक्रमों के साथ हुआ।
इस प्रशिक्षण शिविर का संचालन स्काउट/गाईड प्रशिक्षक उमेश कुमार गुप्ता और शशांक कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्धक कृष्ण मोहन सिंह ने सभी प्रशिक्षणार्थियों भावी कुशल शिक्षक बनने की मंगल कामना की। बी०एड० विभागाध्यक्ष डॉ० जय सिंह ने स्काउट/गाईड प्रशिक्षण का एक शिक्षक के जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला।
अक्षयबर सिंह मेमोरियल पी०जी० कालेज के प्राचार्य डा० हरे कृष्ण सिंह ने स्काउट/गाईड प्रशिक्षण को एक शिक्षक एवं छात्र के लिए अपरिहार्य बताया और कहा कि स्काउट/गाईड समयनिष्ठ, श्रमनिष्ठ एवं कर्तव्यनिष्ठ होता है। यह प्रशिक्षण एक अनुशासित कार्य संस्कृति को प्रश्रय देता है, जो कि एक शिक्षक के सफल जीवन का महत्वपूर्ण पक्ष है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ० चन्दन विश्वकर्मा, रजनेश प्रताप सिंह, साधना चौधरी, श्वेता सिंह, अन्नपूर्णा सिंह, शैलेश कुमार यादव व अन्य शिक्षकगण तथा कार्यालय अधीक्षक चन्द्रशेखर मौर्य, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।