राजेंद्र सिंह रज्जू भैया यूनिवर्सिटी के द्वारा तीन कॉलेज के विषम छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़  

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश प्रयागराज राजेंद्र सिंह रज्जू भैया यूनिवर्सिटी से संबंधित डॉक्टर केशव गिरी कॉलेज तथा सैनिक लॉ कॉलेज व कृष्ण लॉ कॉलेज के विषम सेमेस्टर प्रथम तृतीय व पंचम के छात्र का केंद्र कामता गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भेजा गया था जो कि वहां हम सब छात्र नकल विभिन्न परीक्षा दिए लेकिन उसके बावजूद छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी के द्वारा गलत तरीके से कापी जांच कर समस्त बच्चों में महज एक से दो बच्चे ही पास हैं अर्थात सभी छात्रों को फेल कर दिया गया है जो कि छात्रों के  भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।

छात्रों के द्वारा यूनिवर्सिटी के समक्ष दिनांक 21- 2- 2025 को राहुल यादव ,नितेश कुमार सरोज ,राहुल मिश्रा, सूरज कुमार यादव, आलोक ,जय सिंह मदन के द्वारा आवेदन दिया गया कि हम लोगों की कॉपी पुनः जांच कर पास किया जाए जो कि यूनिवर्सिटी के द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया।

जिससे हम सभी तीनों कॉलेज के छात्र अपने भविष्य को बचाने के लिए दिनांक 4 – 3- 2025 को यूनिवर्सिटी के समक्ष धरना प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *