रामपुर बलडीहा में मां शारदा इंटर प्राइजेज के बिल बाउचर पर किया गया फर्जी सामग्रियों का भुगतान जनता के आंखों में झोंका जा रहा धूल

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महाराजगंज घुघली विकास खंड अंतर्गत रामपुर बलडीहा में बेलवा टोला पर इंटरलॉकिंग ,नाली इत्यादि का कार्य कराया गया है जिसमें भारी अनियमितता देखने पर मदन मुरारी चौबे ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत भी किया लेकिन अभी तक कोई गुणवत्ता की जांच नहीं हुई

अब खुलेगा भ्रष्टाचार का पोल

लेकिन अब जनता के सामने भ्रष्टाचार का पोल खुल कर सामने आ रहा है क्यों कि किसी भी नाली जैसे रामबली के घर से पोखरी तक या मस्जिद से बक्शीश के घर तक तथा रामौतार के घर से संतोष के घर तक कही भी पूरे ग्राम सभा में इंटर लॉकिंग हुआ है तथा नाली बनी है उसमें कही भी नाम मात्र का भी छड़ , राबिश ,पत्थर गिट्टी का उपयोग नहीं किया गया है  तो इस जगह के नाम पर यह सामग्री का भुगतान करा कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है

पुराने इंटरलॉकिंग की मरम्मत करके नया इंटरलॉकिंग दिखाकर हुआ भुगतान

इतना ही नहीं ऋषि के घर से चंद्रिका के घर तक पुराने इंटरलॉकिंग ईंट को उखाड़ कर और मिट्टी डालकर पुराने ही ईंट से इंटर लॉकिंग किया गया है और नया इंटरलॉकिंग दिखाकर फर्जी बिल बाउचर बनाकर प्रधान ,सचिव सरकारी धन को बटोरने में लगे हैं जो मां शारदा इंटर प्राइजेज के बिल बाउचर पर छड़ , राबिश, पत्थर गिट्टी का फर्जी भुगतान  कर दिया गया इससे साबित होता है कि ग्राम प्रधान व सचिव सरकारी धन का धनादोहन कर रहे हैं और अपना ऐसों आराम कर रहे हैं 

केवल कागजों में ही ग्राम प्रधान तथा सचिव के सामग्रियों के लिए मल्टी परपज बना मां शारदा इंटर प्राइजेज रामपुर बलडीहा

और जो मां शारदा इंटर प्राइजेज के नाम से भुगतान किया गया है उसका फर्म कहा है और क्या उस फर्म पर ही सारी सामग्रियां मिलती हैं जो कि अभी तक ग्राम सभा में किसी को पता ही नहीं है कि ये मा शारदा इंटर प्राइजेज रामपुर बलडीहा में कहां है और तो और इसी फर्म से ईंट का भी भुगतान तथा इंटरलॉकिंग ईंट का भी भुगतान और छड़, राबिश, पत्थर गिट्टी का भी भुगतान किया गया है जैसे लगता हैं कि ये मां शारदा इंटर प्राइजेज रामपुर बलडीहा गांव का केवल सरकारी धन बटोरने के लिए ही बनाया गया है अन्यथा किसी और व्यक्ति के लिए नहीं बनाया गया है  क्योंकि जब इस शारदा इंटर प्राइजेज को कोई जानता ही नहीं है तो मां शारदा इंटर प्राइजेज मल्टी परपज केवल कागजों में बना है जो ईंट भी बेचता है और इंटरलॉकिंग ईंट भी बेचता है और तो और गिट्टी बालू ,छड़ ,राबिश,सीमेंट ,बालू भी कागज में बेचता है रामपुर बलडीहा में जितना भी भ्रष्टाचार हुआ है अब धीरे धीरे जनता के सामने उजागर हो जाएगा और जनता को ये जानना है कि

मां शारदा इंटर प्राइजेज रामपुर बलडीहा का ईंट भट्टा कहा स्थिति है जिसका बिल बाउचर काट कर प्रधान सचिव को भुगतान किया जाता है

मां शारदा इंटर प्राइजेज का ईंट भट्टा कहा है और किस मार्का का ईंट निकलता है और जो उक्त कार्यों में ईंट लगा है वह तो MKE मार्का का ईंट वह भी 2नंबर उपयोग किया गया है जो MKE मार्का ईंट सूत्रों से पता चला है कि क्रांति चौराहा जनपद कुशीनगर में स्थित है तो भुगतान मां शारदा इंटर प्राइजेज के बिल बाउचर पर कैसे किया गया तथा इंटरलॉकिंग ईंट का प्लांट सूत्रों के अनुसार पता चला है रोजगार सेवक के पैतृक जमीन में लगा है और उसी इंटरलॉकिंग ईंट से कार्य भी कराया गया है और उस ईंट का भुगतान भी शारदा इंटर प्राइजेज रामपुर बलडीहा के बिल बाउचर पर किया गया है अब देखना है कि अभी भी उच्च स्तर के आला अधिकारी निष्पक्ष जांच करते हैं या फिर ठंडे बस्ते में डाल देते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *