सिसवा बाजार :- नगर में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों का आज औपचारिक शुभारंभ श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ भूमि पूजन के माध्यम से किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम श्री नरेंद्र भालोटीया जी द्वारा संपन्न कराया गया। भूमि पूजन के पश्चात परिसर में आज से ही विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।
भूमि पूजन के दौरान पूरा वातावरण भारत माता की जय और जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद सकल हिंदू समाज सिसवा नगर के तत्वावधान में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली के माध्यम से नगर के हिंदू परिवारों को आगामी 10 जनवरी को श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया।
बाइक रैली श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर अमरपुरवा, गोपाल नगर, हनुमान मंदिर, चोखराज, गोकुल स्वीट हाउस, पुरानी पुलिस चौकी, स्टेशन रोड, श्याम मंदिर, प्रेम चित्र मंदिर, स्टेट चौराहा, जायसवाल नगर, कोठीभार, भुजौली होते हुए स्टेट चौक से पुनः श्रीराम जानकी मंदिर पहुंची, जहां प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर जिलाप्रचारक विनय जी, शशिकला सिंह जी, धर्मनाथ खरवार, मोहनलाल अग्रवाल, अमित पूरी, अमरनाथ खरवार, योगेश जायसवाल, प्रमोद मद्धेशिया, अरविंद जी, कन्हैया प्रसाद जी, अनूप मद्धेशिया, रामकृष्ण मिश्र जी, अमित उर्फ मुन्ना, हरीश जी, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, सतीश मद्धेशिया, दया शंकर सिंह जी, साजन जायसवाल, सोनू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में सनातनी बंधु उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि 10 जनवरी को होने वाला हिंदू सम्मेलन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरण और सनातन मूल्यों के संरक्षण का संदेश देगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।