महराजगंज: नौतनवा तहसील क्षेत्र के अड्डा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा महुअवा में शाखा प्रबंधक ने लाभार्थी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का चेक दिया। भारतीय स्टेट बैंक शाखा महुअवा अड्डा के शाखा प्रबंधक सुमित कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 436 रुपये वार्षिक जमा धनराशि लाभार्थी को भुगतान नॉमिनी को दावा राशि दो लाख का भुगतान अभय श्रीवास्तव क्षेत्र चतुर्थ महराजगंज की मौजूदगी में दिया गया।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के तहत, बीमाकृत व्यक्ति की मृत्यु पर उसके परिवार को 2 लाख रुपये का बीमा लाभ मिलता है।