संदिग्ध परिस्थिति में महिला का कुंडी से लटकता मिला शव जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश महराजगंज

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा धर्मौली में शनिवार की सुबह अपने ही घर में कुंडी से लटकता मिला महिला का शव स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे परतावल चौकी प्रभारी मनीष पटेल एवं सदर तहसीलदार पंकज शाही घटनास्थल पर पहुंचे। मृतका के परिजनों से पूछताछ जारी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा धर्मौली में छाया देवी पत्नी अंगद उम्र लगभग 25 वर्षीय महिला का शव उनके ही मकान में कुंडी से लटकती हुई मिली सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर परतावल चौकी प्रभारी मनीष पटेल जांच में जुट गए तभी सदर तहसीलदार पंकज शाही भी घटना घटना स्थल पर पहुंच गए।

मृतिका छाया देवी की सास ने बताया कि प्रत्येक दिन की भाती समय अनुसार जब बहू घर से बाहर नहीं निकली तो जाकर उसके कमरे में देखा तो होश उड़ गए, कमरे में छाया की कुंडी से लाश लटक रही थी।

यह देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया तो अगल-बगल के लोग आवाज को सुनकर ग्रामीणों की मदद से मृतक आकाश अशोक कुंडली से उतर गया बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए इस घटना की जानकारी होते ही मृतका के उसके परिजन भी आ गए उसके घर वालों पर हत्या का आरोप लगाने लगे जिस पर अपनी टीम के साथ मौजूद परतावल चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने परिजनों को सांत्वना देते हुए जांच कर कार्रवाई करने की बात कही


जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मलहिया टोला निवासी बंधन गुप्ता ने अपनी बेटी छाया (24 वर्ष) की शादी करीब चार वर्ष पूर्व श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली निवासी अंगद के साथ की थी। उनकी एक दो साल की बेटी रिद्धि भी है। शनिवार की सुबह करीब छह बजे पति अंगद मजदूरी करने गोरखपुर चला गया। सास ललिता पोती रिद्धि को लेकर घर से कुछ दूर घुमाने गई थीं।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नही मिली है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

सदर तहसीलदार पंकज शाही ने मौके का निरीक्षण किया और कहा कि महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर नायब तहसीलदार के साथ पहुँचकर शव का पंचनामा भरवाया गया। मृतिका के मायके वालों को भी सूचना दे दिया गया है। मृत्यु के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *