महराजगंज :- भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डेरवा में एक अजीबोगरीब मामला आया। एक युवक द्वारा फर्जी तरीके से फेक आईडी बनाकर भाई बहन के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए रिस्ते को तार तार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसको देख भाई के होश उड़ गए, आहत भाई पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भिटौली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत डेरवा का रहने वाला एक युवक और युवती जो आपस में भाई-बहन है इनके नाम से इंस्टाग्राम पर एक अज्ञात युवक द्वारा फेक आईडी बनाकर भाई-बहन के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किया गया है। इसका पता जैसे ही भाई को लगा वह आग बबूला हो गया और इसकी शिकायत तत्काल शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय महराजगंज पहुंचकर किया।
युवक ने तहररीर देकर बताया कि आपत्तिजनक टिप्पणी के अलावा अज्ञात युवक बहुत गलत भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा है। जिसके कारण भाई और बहन घर से बाहर कही आ जा नही पा रहे है। इस प्रकरण में उसने जल्द कार्यवाही करने की मांग किया है। इस मामले में पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दिया है।