छोटे भाई ने बड़े भाई को मारा चाकू, ईलाज के दौरान युवक की मौत

उत्तर प्रदेश महराजगंज

परतावल/महराजगंज :- श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परतावल से एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया जहां सोमवार देर रात नगर पंचायत परतावल के वार्ड नo 15 महंत अवैधनाथ में दो सगे भाइयों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत परतावल के वार्ड नo 15 निवास किसन मद्धेशिया तथा उसका बड़ा भाई संदीप मद्धेशिया उर्फ टिंकू उम्र लगभग 24 वर्ष एक ही कमरे में सो रहे थे। बताया जा रहा हैं कि इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि किसन मद्धेशिया ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई संदीप पर चाकू से हमला कर दिया।डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह सात बजे संदीप की मौत हो गई। संदीप के मौत की खबर जैसे ही नगर में फैली पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और आरोपी किसन मद्धेशिया को गिरफ्तार कर लिया।

मालूम हो कि मृतक संदीप तीन भाइयों में बीच का भाई था। बड़ा भाई अमित उर्फ भोला मद्धेशिया तीन दिन से घर से लापता है और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, अमित मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है। संदीप अपने घर में जूता-चप्पल की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।इस मामले में थाना प्रभारी श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस की कस्टडी में है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *