जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 15 नई एम्बुलेंस का दिया सौगात

महराजगंज

संवाददाता दुर्गेश प्रजापति की रिपोर्ट

महराजगंज जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सरकार ने 15 एम्बुलेंस प्रदान की है इन नई एंबुलेंस के आगमन से मरीजों को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सेवा मिलेगी जिससे आपातकालीन स्थितियों में समय पर सहायता उपलब्ध हो सके स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के अनुसार नई एंबुलेंस को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किया जाएगा ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के निवासियों को लाभ मिल सके।

स्थानीय सामुदायिक ने इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा इन नई एम्बुलेंसों के आगमन से जिले में संचालित एंबुलेंस सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 76 हो गई जिसमें 102 सेवा की 12 और 108 सेवा 3 एंबुलेंस शामिल है पहले जिले में 102 और 108 नंबर की कुल 61 एंबुलेंस सेवाएं संचालित थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *