सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर बुधवार रात को बालू से भरी ट्रक नाले  में पलट गई

उत्तर प्रदेश महराजगंज

संवाददाता दुर्गेश प्रजापति

सिसवा बाजार:- कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत सिसवा – निचलौल मुख्य मार्ग पर सिसवा बाजार में हनुमान गढ़ी मंदिर के बगल में बीती  रात लगभग 12:00 बजे बालू से भरी  एक तेज रफ्तार ट्रक और अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नाले में पलट गई, इसी दौरान नाले के बगल में रहने वाले राकेश कुमार और नबी हसन सहित कई के मकान और दुकान क्षतिग्रस्त  हो गया जिसमें लोगों का लाखों का नुकसान हुआ

गनीमत रहा कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई  इस हादसे बाद नवीहसन जो फल की दुकान करते है उन्होंने ने सिसवा पुलिस को तहरीर दिया है जिसमें लिखा गया कि बालू से भरी एक तेज रफ्तार ट्रक उनकी दुकान में पलट गयी जिसमें तीन ठेला और फल जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख का नुक्सान हुआ है।

वही राकेश कुमार ने भी सिसवा पुलिस को तहरीर दिया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनके मकान के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिगस्त हो गया है। जिसमें पूरी टीन का सेड ,सीमेंट का शिलापट्ट ,पलंबर सेट, पानी टंकी,पाइप सहित इलेक्ट्रानिक सिस्टम सहित लाखों का नुकसान हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *