मां दुर्गा के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा मूर्ति पूजन कार्यक्रम के साथ कलशो को स्थापित किया गया
आनन्द कुमार मिश्र
परतावल/महराजगंज
विकास खंड परतावल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत श्यामदेउरवा में श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ के आयोजन पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा। सनातन धर्म उत्थान के लिए यज्ञ मंडप परिसर से गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े के साथ निकली इस कलश यात्रा में कन्याएं और महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी किया। कलश यात्रा के दौरान 1008 कन्याओं ने अपने सिर पर कलश उठाकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया साथ ही श्रद्धालुओं के जयकारे व भजनों से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा।
श्यामदेउरवा विष्णु मंदिर परिसर में परम्परागत ढंग से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। कलश यात्रा को लेकर यज्ञ समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शीतल पेय जल एवं शरबत की व्यवस्थाएं की गई थी। कलश यात्रा को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारीयां पहले से की गई थी।
कलश यात्रा में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के सुपुत्र युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने सनातन धर्म उत्थान के लिए आम जनमानस से अपील की और कहा कि मनुष्य का जन्म ही लोक कल्याण के लिए हुआ है।
महायज्ञ में यज्ञाचार्य पण्डित शिवराम दूबे ने वैदिक विधि विधान से मंत्रोच्चार कर कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ।
इस दौरान यज्ञ के मुख्य यजमान राजेन्द्र चौहान सपत्नी, मनोज पांडेय, ग्राम प्रधान जनार्दन यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, बलराम उपाध्याय, रमेशधर दुबे, रामनगीना शर्मा, दिलीप जायसवाल गोपाल मिश्रा, धर्मेंद्र यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।