एसपी कुशीनगर ने जनसुनवाई कर सुनीं समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

हिन्द सन्देश टाइम्स (शिव शम्भू सिंह)

कुशीनगर।पुलिस अधीक्षक केशव_कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आए आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से और विस्तारपूर्वक सुना गया। एसपी ने प्रत्येक फरियादी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनकी शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मामलों का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *