खलिहान की जमीन से प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा, बुलडोजर से ढहाए निर्माण

उत्तर प्रदेश महराजगंज

सिसवा बाजार/महराजगंज :- शनिवार को उपजिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के मेंहदिया स्थित सार्वजनिक खलिहान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बुलडोजर की मदद से कब्जा हटाने की कार्रवाई की।
नगर पालिका के मेंहदिया स्थित गाटा संख्या 85 की करीब 90 डिसमिल सार्वजनिक खलिहान की भूमि पर काफी समय से कई लोगों द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा किया गया था। कब्जे वाली जमीन पर कैटरिंग का सामान, पक्का निर्माण, झोपड़ी समेत अन्य सामान रखा गया था। प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की सहायता से अवैध कब्जे को हटवा दिया।

कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी सिसवा विंध्याचल, राजस्व निरीक्षक राम निवास, राम बचन, लेखपाल अंशुमान, अखिलेश सिंह, कार्यालय सहायक मोतीलाल, जय मंगल, जनक राज प्रजापति, सहरे यार खान, अंबरीश यादव सहित राजस्व, नगर पालिका और पुलिस टीम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *