योगी सरकार में सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के सफलतम 8वर्ष पूर्ण

उत्तर प्रदेश महराजगंज

आनन्द कुमार मिश्र
परतावल/महराजगंज

आज परतावल ब्लॉक परिसर मे आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के सफलतम 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधी सतीश मद्धेशिया ने एक साथ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।

भगवानपुर के पांच वर्षीय अहमद राव ने लगातार दूसरा रोजा रखकर किया अल्लाह का शुक्र अदा

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा के प्रतिनिधी पुनीत वर्मा ने किया वही ब्लाक परिसर में उपस्थित सभी का विकास खंड अधिकारी श्वेता मिश्रा ने सबका स्वागत अभिनन्दन करते हुए सबको धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव डाक्टर आशीष सिंह ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को पनियरा विधायक व चेयरमैन प्रतिनिधी के द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रणाम पत्र वितरण किया गया।

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने योगी सरकार के सफलतम 8 साल की बधाई देते हुए कार्यों को गिनाया और कहा कि जिससे पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं का लाभ सीधा जरूरतमंदों तक पहुंचा। गरीबों और किसानों को सीधे लाभ देने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया, उन्होंने कहा कि सरकार के आगामी लक्ष्य ग्रीन एनर्जी, डिजिटल इंडिया और आधुनिक उद्योगों को बढ़ावा देने के हैं, जिससे  यूपी आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ बन सके।

वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार ने पत्रकारों का किया सम्मान, कहा पत्रकार अपनी जिम्मेदारी को एक मिशन के रूप में करते हैं पूरा

पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिवीजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन को मजबूत करते हुए 2017 में डबल इंजन की सरकार ने सुरक्षा, शोषण-मुक्त शासन  और विकास की यात्रा प्रारंभ की थी। आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में “नए भारत के नए उत्तर प्रदेश” के रूप में एक मॉडल स्टेट बन चुका  है।

महराजगंज में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अंगद गुप्ता, परतावल मण्डल अध्यक्ष विवेक पटेल, एसडीओ विजय जायसवाल, सीडीपीओ केएन तिवारी, एडीओ श्यामसुंदर तिवारी, प्रधान लालजी चौधरी, अनीता देवी, सुग्रीव जायसवाल, अबुलएन, बीडीसी इंद्रासन विश्वकर्मा, सचिव रोशनी सिंह, सृष्टि सिंह, एख़लाख अहमद, एपीओ मनरेगा दिलीप गौतम, रोशन राजभर, मोहम्मद शालू, विधायक प्रतिनिधि अजय द्विवेदी उर्फ़ नंदू दुबे सहित भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं के साथ साथ सैकड़ों जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *