हल्के में लेते हैं शहीदों के बलिदानों को प्रियंका वाड्रा

राजनीति

हल्के में लेते हैं शहीदों के बलिदान को : प्रियंका वाड्रा

हिन्द सन्देस टाइम्स

वायनाड (केरल)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि शहीदों का बलिदान उस आजादी की रक्षा करता है, जिसे हम आजकल हल्के में लेते हैं। वह कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान शहीद हुए सेना के ‘वीर जवान’ थलाचिरा जनीश की स्मृति में इस जिले के एडवाका पंचायत में निर्मित ‘स्मृति मंडपम’ के उद्घाटन के अवसर पर बोल रही थीं। वायनाड की सांसद ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन कहा कि जब परिवार का कोई सदस्य शहीद होता है, तो उसका दुख जीवन भर परिवार के सदस्यों के साथ रहता है। उन्होंने कहा,

लेकिन आपको समुदाय के समर्थन से राहत मिलती है, आपको अपने आस-पास के लोगों से और उन्हें याद रखने वालों से स्नेह मिलता है। बीस साल की उम्र में सेना में शामिल हुए थलाचिरा जनीश 2003 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान शहीद हो गए थे और उन्हें 2004 में मरणोपरांत सेना पदक से सम्मानित किया गया। प्रियंका ने कहा, 22 साल बाद भी, उनकी मां की आंखों में आंसू हैं, क्योंकि हम कभी भी वह नहीं लौटा सकते, जो उन्होंने खोया है। एक शहीद की मां और बेटी होने के नाते, मैं उनके दर्द की गहराई को पूरी तरह से समझती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *