सैंतीस साल के युवा से डर गई सरकार : तेजस्वी यादव

राजनीति

सैंतीस साल के युवा से डर गई सरकार : तेजस्वी यादव

हिन्द सन्देश टाइम्स

कैमूर। बिहार चुनाव 2025 के अंतिम चरण में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त चुनावी रैली कर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार

प्रधानमंत्री ने उतार दिए हैं 30 हेलीकॉप्टर

किया। उन्होंने कहा, एक 37 साल के युवा को रोकने के लिए प्रधानमंत्री ने 30 हेलीकॉप्टर उतार दिए हैं, इससे बड़ी घबराहट और क्या होगी? रामगढ़ हाई स्कूल मैदान में उमड़ी भीड़ ने माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया। तेजस्वी ने कहा कि जनता अब बदलाव के मूड में है, क्योंकि जो सरकार वर्षों से सत्ता में है, उसने जनता के सपनों को अधूरा ही छोड़ा है।

भाजपा पर किया सीधा हमला

तेजस्वी यादव ने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को अब बिहार की

जनता पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं से रोजगार, किसानों से सम्मान और गरीबों से राहत छीन ली है। झूठे वादों के दम पर अब जनता को बरगलाया नहीं

जा सकता। तेजस्वी ने प्रधानमंत्री पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके पास युवाओं के सवालों का जवाब नहीं, वे अब डर दिखाकर चुनाव जीतना चाहते हैं।

युवाओं और किसानों के लिए की नई घोषणा

तेजस्वी यादव ने मंच से अपने ‘तेजस्वी सरकार संकल्प पत्र’ का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में रोजगार, शिक्षा और कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव लाए जाएंगे। उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हर जिले में रोजगार सहायता केंद्र खोले जाएंगे, शिक्षकों की भर्ती की जाएगी और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी जाएगी। उन्होंने कहा, हम सिर्फ वादे नहीं करते, प्रण लेते हैं और उसे निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *